नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले साल दिसंबर में दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित रूप से एक यात्री की पिटाई करने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट के दुर्व्यवहार के संबंध में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रिपोर्ट सौंपी है। सोमवार को सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। हमने एयरलाइन को भी दुर्व्यवहार की रिपोर्ट सौंपी। एयरलाइन और पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की है।घटना के वक्त पायलट ड्यूटी पर नहीं था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीआईएसएफ ऐसी घटनाओं को अनदेखा नहीं करता है और मामले में उसने अपना कर्तव्य पूरा किया है। आरोपी पायलट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। एयरलाइन ने कहा था कि आंतरिक जांच लंबित रह...