प्रयागराज, जनवरी 27 -- केपी कालेज के पास तालाब में माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग के बाद दो पायलटों को बचाने वाले तीन जांबाजों को वायुसेना, प्रशासन और नगर निगम ने सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर तीनों जांबाज पंकज सोनकर, आलोक यादव और लाल साहब को एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) ने बमरौली में सम्मानित किया। एओसी ने तीनों जांबाजों को सम्मानित करने के बाद एयरक्राफ्ट को तालाब से निकालने में सहयोग के लिए शहर की जनता की भी सराहना की। सम्मान के दौरान वायुसेना के दोनों पायलट भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड में सलामी लेने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीनों जांबाजों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों एयरक्राफ्ट में फंसे पायलटों को सुरक्षित निकालने के लिए उनके सेवाभाव को अभिनंदन करता हूं। ठीक इसी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.