प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केपी कॉलेज के पास तालाब में वायुसेना के माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग के बाद दो पायलटों को बचाने वाले तीन जांबाजों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में तीनों जांबाजों को एक-एक लाख का चेक देने के साथ ही नगर निगम में अस्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। बीती 21 जनवरी को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एयरक्राफ्ट की केपी इंटर कॉलेज के पास तालाब में क्रैश लैंडिंग कराई गई थी। इस दौरान विमान के दोनों पायलट तालाब में जलकुंभी के बीच फंस गए थे। यह देख छीतपुर के रहने वाले पंकज सोनकर, लाल साहब निषाद और आलोक यादव ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों पायलटों को तालाब से निकाला था। जिसके बाद तीनों जांबाजों को गणतंत्र दिवस परेड पर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.