प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। 21 जनवरी को तकनीकी खराबी के बाद केपी कॉलेज के पास तालाब में उतारे गए वायुसेना के एयरक्राफ्ट के दोनों पायलटों को सुरक्षित निकालने वाले जांबाजों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नकद पुरस्कार दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पंकज सोनकर, लाल साहब और आलोक को 21-21 हजार रुपये नकद राशि लखनऊ से प्रयागराज भेजी। माघ मेला स्थित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में सपा नेता संदीप यादव ने पंकज सोनकर और लाल साहब को राशि दी। संदीप ने बताया कि पुरस्कार राशि लेने के लिए पंकज अपनी बेटी के साथ आए थे। जबकि तीसरे जांबाज आलोक शहर में नहीं थे। उनको भी पुरस्कार राशि बाद में दी जाएगी। इससे पहले तीनों जांबाजों को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, वायुसेना, नगर निगम और जिला प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.