देहरादून, फरवरी 2 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज एवं पाबौ ब्लाक के रतकोटी गांव में वन विभाग ने एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया है। यहां गुलदार ने बीती 18 जनवरी को एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तभी से यहां टीम गश्त कर रही थी और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरें लगाएं हुए थे। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी तरफ गुलदार प्रभावित गांव बाड़ा में वन विभाग की गश्त जारी है। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया है कि रतकोटी में लगांए गए पिंजरे में गुलदार सोमवार सुबह को कैद हो गया। विभागीय टीम यहां लगातार गश्त कर गुलदार पर नजर रख रही थी। गुलदार प्रभावित बाड़ा गांव में भी वन विभाग ने पिंजरे लगाने सहित गुलदार को ट्रैक्यूलाइज करने के लिए टीम तैनात की हुई है। बाड़ा गांव में बीती 15...