रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की ओर से अवैध हुक्का बार और नशेड़ियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र के लालजी हिरजी रोड में स्थित पाबलो रेस्टुरेंट में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रेस्टुरेंट में डेढ़ दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। वहीं शराब की बोतल, हुक्का समेत अन्य चीजें जब्त की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अवैध रूप से रेस्टुरेंट में हुक्का और शराब की बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे रेस्टोरेंट पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के स्टाफ सहित 16 युवकों को हिरासत में लिया। सभी को कोतवाली थाना ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ और जां...