सहारनपुर, सितम्बर 15 -- जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का सोमवार को चौंदाहेड़ी गांव में आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि इस बार देश के कई राज्यों में आपदाएं आई हैं। उन्होंने आपदा आने का कारण बताते हुए कहा कि अगर पाप बढ़ेगा तो आपदाएं जरूर आएंगी। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह के आवास पर कार्यक्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पाप मीठा होता है लेकिन उसका परिणाम कड़वा होता है। वहीं, इसके विपरीत पुण्य कड़वा होता है, लेकिन उसका फल मीठा होता है। उन्होंने कहा कि जहां पर अमान्य लोगों का मान होगा, वहां भी आपदाएं आती हैं। कहा कि अगर देश में सुख शांति चाहते हैं तो पुण्य कार्य करें और धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.