ललितपुर, जनवरी 9 -- अरबों रुपये खर्च करने के बावजूद जनपद में प्राथमिक शिक्षा से तमाम बच्चे महरूम हैं। उन्होंने स्कूल और क्लास नहीं देखी। किताबों से पढ़ाते मास्साब से कभी नहीं मिले। इस युग में यह बात गले नहीं उतरती है, लेकिन यह सौ फीसद सत्य है। जनपद के आकांक्षी ब्लाक पापड़ा में सरकारी स्कूल नहीं है। वनगुवां ग्राम पंचायत के मजरा पापड़ा में शिक्षा का सरकारी ढांचा ही मौजूद नहीं है। इस गांव में प्राइमरी स्कूल न होने से कई बच्चे ने विद्यालय नहीं देखा है। उनको अक्षर की पहचान नहीं है। हालांकि गांव में कुछ समाजसेवी व्यक्ति कभी कभार बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। इस गांव से दूसरे ग्राम की दूरी चार किलोमीटर है, जहां परिषदीय स्कूल संचालित होता है। हालांकि सौलदा ग्राम में प्राथमिक विद्यालय है। जहां सहरिया आदिवासी के बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन, कक्षा पांच के बाद इन...