ग्रेटर नोएडा, अगस्त 23 -- ग्रेटर नोए़डा के सिरसा गांव में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की खौफनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वारदात को पति और ससुरालवालों ने मिलकर अंजाम दिया है। महिला की बहन ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि साल 2016 में दोनों बहनों की एक ही परिवार में शादी हुई थी। मृत महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है। महिला की बहन कंचन ने बताया कि शादी में लड़केवालों को एसयूवी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद वह और दहेज मांगते रहे। जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी को उनके बेटे के सामने आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसमें पति, सास, ससुर और देवर शामिल है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गुरुवार रात को निक्की को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.