नई दिल्ली, मार्च 11 -- 'रात में मेरे पापा दारू पीकर आए और छत पर बैठकर फिर दारू पीने लगे। पापा ने दारू पीने के बाद मम्मी के साथ झगड़ा किया, उसके बाद छत से नीचे धक्का दे दिया था। जब मम्मी जमीन पर गिरी तो गिरने के बाद मर गयी।' यूपी के कानपुर में छह साल की मासूम माही ने कोर्ट में यह गवाही दी। घटना की चश्मदीद होने के चलते कोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में पति कुशल तिवारी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी। इससे पहले कोर्ट ने बच्ची की समझ को परखा। जिसके बाद उसकी गवाही रिकार्ड की गई। एडीजीसी प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि न्यायालय ने बच्ची की गवाही व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पति को दोषी पाया है। बिधनू के खेरसा निवासी राकेश त्रिवेदी ने बेटी वंदना की शादी 16 फरवरी 2017 को खुजकीपुर चौबेपुर निवासी कुशल तिवारी के साथ की थी। शादी के बाद वह पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.