मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां एक नाबालिग लड़की अपने ही घर में हाथ साफ कर गायब हो गई है। अहियापुर इलाके में परिवार के साथ रह रही समस्तीपुर की मूल निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा मां के गहने और पिता का एक लाख रुपये नकद लेकर लापता हो गई है। छात्रा के पिता ने अहियापुर थाना में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर छानबीन में जुट गई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते 28 अगस्त को दोपहर ढाई बजे उनकी बेटी जीरोमाइल के निकट स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन, इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। घर में देखा गया तो पता चला कि छात्रा मां का मंगलसूत्र, कान का झुमका, पायल आदि गहने भी साथ में ले गई है। पिता के एक लाख रुपये न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.