जसपुर, मार्च 19 -- उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 13 साल की नाबालिग को झांसे में लेकर उसका रेप किया गया। घटना के बाद नाबालिग लड़की ने फांसी के फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। दुखद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। उधमसिंहनर जिले में एक नाबालिग लड़की ने सोमवार शाम अपने घर में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए थे। पुलिस के मुताबिक, बीती 11 मार्च को 30 वर्षीय सुरेंद्र कुमार,किशोरी को उसके पिता के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर काशीपुर ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे चौराहे पर छोड़कर भाग गया। यहां से किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिवार को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.