फरीदाबाद, जनवरी 30 -- नूंह। जिले के गांव पापड़ा में जिला प्रशासन ने जन सुनवाई व रात्रि ठहराव कार्यक्रम किया। इसमें आसपास के गांवों से करीब 40 शिकायतें मिलीं। अधिकतर समस्याओं का समाधान अधिकारियों ने मौके पर ही कर दिया। इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपायुक्त अखिल पिलानी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर कई मामलों का निपटारा वहीं कर दिया गया। शेष शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राजकीय मिडिल स्कूल को अपग्रेड करने की मांग रखी। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव की जांच के निर्देश दिए गए। सरपंच खलील अहमद ने गांव के विकास से जुड़ी कई मांगें सामने रखीं, जिन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.