देहरादून, मई 9 -- उप आबकारी निरीक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें संघ के चुनाव के बाद पान सिंह राणा को प्रदेश अध्यक्ष और धर्मपाल रावत को प्रदेश महामंत्री चुना गया। जबकि उमराव राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष और किशन चौहान प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ये भी मांग उठाई गई कि विभाग में फील्ड कर्मचारियों का ढांचा पुर्नगठन तहसील स्तर पर किया जाय। महामंत्री धर्मपाल सिंह रावत ने कहा कि उप आबकारी निरीक्षक का पदोन्नति आबकारी निरीक्षक के पद पर अन्य विभागों की भांति 50 प्रतिशत किया जाय। इस दौरान सोवन सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, संजय कुमार, अजब सिंह और गणेश थापा सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.