कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए तथा दुकानों की नियमित जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने उत्पाद अधीक्षक, कोडरमा को अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु नियमित जांच अभियान चलाने पर जोर दिया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.