मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गरीबस्थान मंदिर से सटे केपी पथ में माखन साह चौक निवासी पान दुकानदार मनोज कुमार को बदमाशों ने पटककर चाकू से गला रेत दिया। घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे की है। मनोज को लहूलुहान पड़े देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मनोज को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि केपी पथ बाबा गरीबनाथ मंदिर के पीछे से होकर गोलाबांध रोड के मुहाने पर शुभराज स्वीट हाउस के बगल में निकलता है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार व नगर थानेदार इंस्पेक्टर अनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। इधर, एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी रंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.