बोकारो, फरवरी 8 -- पान तांती स्वासी समाज ने याद किया जरीडीह बाजार। पान तांती स्वासी समाज के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तांती की धर्मपत्नी एवं समाज की संरक्षक रही बैसाखी देवी की चौथी पुण्यतिथि उनके सुभाष नगर स्थित आवासीय परिसर में शनिवार को मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बैसाखी देवी हमेशा अपने पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर समाज के उत्थान में लगी रहती थी। वे नशा से दूर रहने एवं बच्चों को शिक्षित करने के लिए हमेशा समाज के व्यक्तियों को प्रेरित करती रहती थीं। उनकी कमी हमेशा हम सभी को खलेगी। सीटू नेता विजय कुमार भोई, इंटक नेता सुनील कुमार शर्मा, आजसू नेता हेमंत तांती, सुशील कुमार, सरवन कुमार, भोला कुमार, मीरा देवी, सुरली कुमारी आदि थे। 13. सुभाष नगर में पुण्यतिथि में सभी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...