गोरखपुर, फरवरी 6 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैंभरा निवासी त्रिलोकी साहनी की पान की गुमटी का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर चोरी गए सामान की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित के अनुसार, डेरवा चौराहे पर स्थित उसकी पान गुमटी में रोज की तरह ताला लगाकर रात में घर चला गया था। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर गुमटी का ताला टूटा मिला। अंदर रखे करीब 1200 रुपये नकद और लगभग 15 हजार रुपये का सामान गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...