प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता कटका निवासी 19 वर्षीय सुमित और 15 वर्षीय सक्षम केसरवानी सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और पान की पीक पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोनों ने दिसंबर में यह पत्र सीएम कार्यालय को भेजा। मुख्यमंत्री के सामने जब यह पत्र पहुंचा तो दोनों लड़कों की लिखी बात उनके दिल को छू गई। सीएम आवास पर हुए जनता दर्शन में उन्होंने पत्र को न सिर्फ बढ़ा, बल्कि अपने स्टाफ से कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को इससे सीख लेनी चाहिए। सीएम को भेजे पत्र में दोनों बालकों ने कहा कि लोग जगह-जगह पान की पीक थूक देते हैं। इसकी रोकथाम के लिए व्यापक कानून बनने चाहिए। सीएम के निर्देश के बाद उनके विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने निदेशक सूचना को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इसके व्यापक प्रचार के लिए निर्देश दिए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.