धनबाद, फरवरी 10 -- गोविंदपुर। गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पानी से शव को निकाला। मृतक की पहचान विजय कुंभकार के रूप में की गई। वह बागसुमा गांव निवासी स्व. लक्ष्मीकांत कुंभकार का पुत्र था। ईंट बनाने के लिए खोदी गई मिट्टी से बने गड्ढे में मुश्किल से ढाई फीट पानी है। मौत का कारण संदेहास्पद बना हुआ है। मृतक गड्ढे के पास क्यों गया था, यह जांच का विषय है। यदि शौच के लिए गया होता तो फुलपैंट का बटन खुला रहता। गड्ढा में शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में वही एकमात्र कमाने वाले थे। परिव...