मैनपुरी, फरवरी 4 -- बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम छबीलेपुर में बुधवार की सुबह अफरा तफरी मच गई। गांव के निकट पानी से भरे एक गड्ढे में बड़ा अजगर निकल आया। जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। बुधवार की सुबह ग्रामवासी कश्मीर सिंह यादव के यूकेलिप्टस के बाग में पानी के लिए बोरिंग कराने की तैयारी चल रही थी। बोरिंग के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। खुदाई के दौरान जब गड्ढे में पानी डाला गया तभी मिट्टी के अंदर छिपा विशाल अजगर बाहर निकल आया। अजगर के निकलते ही मौके पर मौजूद लोग सहम गए और इसकी सूचना गांव में दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अजगर को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। लोग मोबाइल फोन से फोटो व वीडियो बनाने लगे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.