श्योपुर, मार्च 18 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर में दर्जनाक हादसा हो गया। यहां पानी से भरी खदान में नहाने गए दो लड़के डूब गए। दोनों की उम्र 17 साल बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के विजयपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के चंदेली गांव में हुई है। विजयपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि लड़के नहा रहे थे जब उनमें से एक गहरे पानी में फिसल गया। दूसरे लड़के ने अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई,लेकिन दोनों डूब गए। शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लड़कों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया, और छह घंटे के ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों,निखिल गौड़ और हितेंद्र जादौन,इकलोद गांव के निवासी थे और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.