फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम ने पानी और सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए सोमवार को विशेष शिविर लगाए। इन शिविरों के माध्यम से 180 लोगों ने कनेक्शन नियमित कराए। जिनसे करीब सात लाख रुपये का राजस्व निगम को मिला। नगर निगम की तरफ से ओल्ड, एनआईटी और बल्लभगढ़ जोन में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए। ओल्ड जोन-1 में शास्त्री कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर में जेई महेंद्र की देखरेख में कैंप लगाया गया। ओल्ड जोन-3 में सूर्या विहार स्थित एसडीओ कार्यालय में भी शिविर आयोजित हुआ। एनआईटी जोन-2 में सैनिक कॉलोनी के शिव मंदिर सेक्टर-49 में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा की निगरानी में कैंप लगाया गया। एनआईटी जोन-3 में सेक्टर-23ए के सामुदायिक भवन में जेई अजीत सिंह ने शिविर की व्यवस्था संभाली। शिविरों में सुबह से ही भी...