धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता गर्मी के आगमन को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने प्रखंड स्तर पर कॉल सेंटर का गठन किया है। यहां लोग सुबह से लेकर शाम तक पानी संकट की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही नलकूप (चापाकल) खराब पड़ा है तो इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए नोडल पदाधिकारी सहायक अभियंता जर्नादन प्रसाद सिंह नियुक्त किए गए हैं। धनबाद आसपास अतुल कुमार (8340652102), बलियापुर लखीराम सोरेन (9431726735), टुंडी/पूर्वी टुंडी विकास कुमार (9123115486), तोपचांची दीपेंद्र चंद्र स्वर्णकार (8789473426), बाघमारा व कतरास सुमेलाल उरांव (8521612878), बाघमारा प्रखंड अतंर्गत कैंप व तेलमच्चो क्षेत्र में अजय कुमार रजवार (8002570200) को फोन किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...