देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा, जिससे मतदाता परेशान रहे। कई केंद्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं दिखी। गर्मी और लंबी कतारों के बीच मतदाता पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कई जगहों पर मतदाताओं को अपने घरों से पानी लाना पड़ा। वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी पर्याप्त सुविधा नहीं दिखी। कई मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत सामने आई। वहीं जिन केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध थी, वहां उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था। कई बुजुर्ग मतदाता परिजनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे। कुछ स्थानों पर वृद्ध मतदाताओं को गोद में उठाकर या कंधे का सहारा देकर बूथ तक ले जाया गया। मतदाताओं ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में चुनाव के दौरान पेयजल, छाय...