महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील के तहत बच्चों को दिए जाने वाले वाले दूध में पानी मिलाने के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीम के द्वारा गांव पहुंचकर मामले की जांच करते हुए ग्रामीणों, शिक्षक सहित ग्राम प्रधान आदि के बयान दर्ज किए है। गौरतलब है कि कबरई विकास खंड के ढिकवाहा गांव के प्राथमिक विद्यालय में महिला रसोइया के द्वारा एक बाल्टी पानी में दो लीटर दूध मिलाने का वीडियो वायरल हुआ था। रसोइया के द्वारा पानी में दूध मिलाने के बाद बच्चों को पिलाया गया। मामला सुर्खियों में बनने के बाद बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा ने प्रधानाध्यापिका मोनिका सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के निर्देश दिए। शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.