बागपत, फरवरी 1 -- रमाला। कंडेरा गांव में दो दिन पहले कृष्णा नदी के चैक डैम में मिले पशु व्यापारी मुन्ना निवासी अशरफाबाद थल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण सामने आया है। दरअसल, कंडेरा गांव में शनिवार की सुबह कृष्णा नदी के चैक डैम में अशरफाबाद थल निवासी पशु व्यापारी मुन्ना का शव फंसा हुआ मिला था। मुन्ना पिछले 15 दिन से लापता था। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। नदी में शव मिलने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। वहीं मुन्ना के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से मौत होना आया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुन्ना की नदी में डूबने से कैसे मौत हुई है, घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...