मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में बल्देव कन्या इंटर कालेज के र्क्लक की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बीते गुरुवार को कालेज र्क्लक का शव नाले में पड़ा मिला था। शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित सेक्टर-13 ए निवासी सत्यप्रकाश बल्देव कन्या इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी कुसुमलता और एक गोद ली हुई बच्ची दिव्यांशी है। सत्यप्रकाश शराब पीने के आदी थे। बीते बुधवार को दोपहर के समय सत्यप्रकाश अपने घर से निकलते थे। रात तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी कुसुमलता ने उन्हे फोन किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने देवर को जानकारी दी। अगले दिन गुरुवार की शाम नया मुरादाबाद में ही ...