किशनगंज, सितम्बर 10 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। मंगलवार के सुबह दिघलबैंक थाना क्षेत्र के नैनभिट्टा घाट के पास एक 28 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता मिला। शव की पहचान घटनास्थल से कुछ हीं दूर के गांव तालगाछ वृंदावन निवासी सुरेश मुंडा के मानसिक रूप से विक्षिप्त नरेश मुंडा(28 वर्ष) पुत्र के रूप में हुई। मंगलवार के सुबह जब कुछ लोगों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी स्थानीय समाजसेवी शिव कुमार को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी ने दिघलबैंक थाने को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिघलबैंक थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है तथा अग्रिम जांच में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों तथा पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच से यही लगता है कि घटना पानी में डूबने से घटी है। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.