गंगापार, जनवरी 15 -- देर रात बाइक से ससुराल जा रहे युवक का शव बाइक समेत नहर में पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। फिलहाल परिजनों ने कार्रवाई के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कोड़ापुर गांव निवासी सोनू भारतीया मंगलवार देर रात अपनी पत्नी से मिलने के लिए चैमलपुर बहरिया स्थित ससुराल जा रहा था। सुबह उसका बाइक सहित शव फूलपुर क्षेत्र के सेफखानपुर गांव के सामने शारदा सहायक नहर में पाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ज्ञात हुआ कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। एसीपी विवेक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो यह दुर्घटना का प्रकरण समझ में आ रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिं...