फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- थाना टूंडला के काशीराम कॉलोनी में गुरुवार दोपहर खेलते समय एक बालक टैंक में गिर गया। उसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसके परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। काशीराम कॉलोनी निवासी शिवा 4 वर्ष पुत्र संजय खेलते समय पानी भरे टैंक के पास पहुंच गया। गुरुवार को खेलते समय उसका पैर फिसलने से टैंक में गिर गया। वहीं पास में खेल रहे बच्चों को बच्चे के गिरने के बारे में पता चला तो वह घबरा गए। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पता चलते ही परिवार के लोग दौड़कर वहा पहुंचे। परिजनों ने लोगों की सहायता से बालक को टैंक से बाहर निकाला। पानी में डूबने से वह बेहोश हो गया। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए। वह लोग बालक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर...