छपरा, अगस्त 6 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन्हवा में पानी भरे गढ्ढे में डूब जाने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद उसके शव को गढ्ढे से निकाले। मृतक अंशु कुमार राजेश पासवान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार कोन्हवा से होकर सिक्स लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण कंपनी द्वारा वहां काफी दूरी तक गहरी मिट्टी काटी गई है। बरसात के चलते उसमें पानी जमा हो गया है।बच्चा बकरी चराने गढ्ढे की तरफ खेत में गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गढ्ढे में गिर गया। अन्य बच्चों ने उसे डूबते देख शोर मचाया तो आस पास के लोग दौरे। गड्ढा गहरा होने के कारण सभी की हिम्मत पानी में जाने की नहीं कर रही थी। कुछ लोग साहस कर उतरे व बच्चे को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों में मचा कोहराम,ग्रामीण भी गम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.