पाकुड़, सितम्बर 23 -- थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव में ग्राम प्रधान के खेत के पास स्थित पानी भरे गड्ढे से एक बुजुर्ग महिला का शव सोमवार को पाकुड़िया पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने जांचोपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है। शव की पहचान ग्राम मोंगलाबांध निवासी 65 वर्षीय धोरिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक धोरिया देवी अपने परिवार का इकलौता सदस्य थी और वह अपने घर में अकेले ही रहती थी। वह अपने देवर जयदेव पाल के घर पहुंच कर प्रतिदिन भोजन किया करती थी। 20 सितंबर को वह दिन 11 बजे देवर जयदेव पाल के घर नाश्ता करने गई थी और नाश्ता कर वापस अपने घर लौट गई तथा दोपहर तीन बजे भोजन के लिए वापस नहीं आई। भोजन के लिए नहीं पहुंचने पर देवर उनके घर बुलाने गया लेकिन वह घर पर नहीं थी। खोजबीन करने पर उनका कोई पता नहीं चला। दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.