कानपुर, फरवरी 1 -- चकेरी, संवाददाता। कैंट के मैस्कर घाट के सामने सड़क पार जंगल के ढलान में एक युवती का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती मानसिक विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। साथ ही शव करीब 15 दिन पुराना है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। लोगों ने पानी भरे गड्ढे में एक युवती का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला का शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। महिला के सिर पर बाल नहीं हैं और पूरा शरीर फूला है। शव के हाथ में किसी नाम का टैटू बना है जो त्वचा गल जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राय ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। थाना ...