मऊ, नवम्बर 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खुखुंदवा में शनिवार की शाम घर से निकले एक युवक का शव मंगलवार की सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर पानी से भरे गड्ढे में उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। ग्रामसभा खुखुंदवा निवासी 18 वर्षीय चंद्रमोहन राजभर पुत्र बिंदु राजभर शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकला कि वह थोड़ी देर में अभी आ रहा है। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो उठे। रातभर तलाशी के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला तो रविवार को परिजनों ने कोपागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने घर से लगभग 50 मीटर दूर पानी भरे एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.