भागलपुर, दिसम्बर 5 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के नारायणपुर चौक एनएच सड़क से उत्तर गुरुवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे किसानों ने शव को देख भवानीपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पानी से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव करीब चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पानी में पूरी तरह फूल चुका था। मृतक की पहचान बेगूसराय के बलिया थाना के पोखरिया निवासी नंदन कुमार पिता किशोर यादव के रूप में हुई। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है। ग्रामीण प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 नवंबर को बलिया थाना में युवक के भाई चंदन कुमार यादव ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.