भागलपुर, जनवरी 8 -- अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर बथानी पंचायत अंतर्गत केमाचक गांव में बांध के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनिल यादव की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीषा घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह फिसलकर बांध किनारे बने पानी भरे गड्ढे में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने गड्ढे में बच्ची का शव तैरता देखा। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव निकलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। मां और अन्य परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल हृदयविदारक हो गया। सूचना मिलते ही अमडंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.