लखनऊ, दिसम्बर 2 -- मोहनलालगंज। बारात में पिता पर पानी गिरने से नाराज बेटों ने साथी के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बिजनौर के माती निवासी पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक वह सोहावा यशोधरा लॉन में शादी में शिरकत करने गए थे। इस बीच धोखे से उनके हाथ से पानी भरा गिलास गौरी बाजार निवासी मनोज कुमार यादव पर गिर गया। इसपर उन्होंने माफी भी मांग ली, लेकिन इसके बाद भी मनोज के बेटे ऋषभ व शुभम यादव ने साथी अखिलेश यादव के साथ मिलकर उनसे गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी लात घूसों और कलछुल से हमलाकर जमकर पिटाई कर दी। एसएचओ डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ------- बाइक की टक्कर से टूटा पैर, दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ। पीजीआई इलाके में क...