फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के फिरोजपुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि शुक्रवार सुबह सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरने को लेकर पुरानी रंजिश में लालता प्रसाद, सुन्दर प्रसाद तथा सत्यम व शिवम लाठी-डंडा व रॉड लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए पिता गया प्रसाद को भी पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिनमें पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...