कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव की 16 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी वासुदेव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां पड़ोस की महिला पहले पानी भरने को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इससे पीड़िता घायल हो गई। उसने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...