प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- पानी भरते समय रस्सी टूटने से युवती कुंए में गिर गई। उसने दीवार पकड़कर बचने का प्रयास किया लेकिन पानी ज्यादा पी लेने से अचेत हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने कुंए से निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया तो उसे होश आ गया। लीलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियानी लक्ष्मणपुर में 25 वर्षीय पूजा शु्क्रवार शाम कुएं से पानी भर रही थी। तभी वह अचानक कुएं में गिर गई। इस दौरान उसे चोटें भी आईं और पानी पी लेने के कारण बेहोश हो गई थी। सूचना पर फायर स्टेशन सदर प्रभारी राधेश्याम दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायरमैन अवनीश कुमार को रस्से में चेयर नॉट बनाकर कुएं में उतार दिया। अवनीश कुमार युवती पानी से निकाले और टोकरी में रखकर अपने साथ ऊपर तक ले आए। उसे तत्काल ट्रामा सेंटर लालगंज ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...