शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- रेलवे क्षेत्र में पेयजल, बिजली और रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजसेवी कौशल कुमार गुप्ता ने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि नई बस्ती तिलहर समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं दूसरे पत्र में बताया 2019 में कार्य भार अत्यधिक ठप हो गया था, जिस कारण भारत की जनता पर बहुत बुरा प्रभाव देखने को मिला व्यापार की स्थिति को सुधारने के ठोस नियम कानून ब सरल बनाया जाए। ज्ञापन देने वाले लोग शोभित पटेल, दिव्यांग रस्तोगी, आशुअंसारी, राधा गुप्ता व अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...