धनबाद, जुलाई 20 -- धनबाद। जिले में व्याप्त बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर व्यवस्था आदि समस्याओं को लेकर धनबाद महानगर के सभी मंडल अपने-अपने क्षेत्रों में क्रमबद्ध ढंग से धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय धनबाद महानगर भाजपा की शनिवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में धनबाद नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, पौधरोपण अभियान और प्रशासनिक लापरवाही के विरुद्ध रणनीतिक कदमों पर गहन मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय एवं संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया। मौके पर धनेश्वर महतो, विष्णु त्रिपाठी, शेखर सिंह, रमा सिन्हा, अजय निषाद, महेश पासवान, प्रियंका देवी, नित्यानंद मंडल, अभिमन्यु कुमार, नरेंद्र त्रिवेदी, अर्जुन निषाद, शिवांश श्रीवास्तव, विजेंद्र शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, अव...