गंगापार, जून 1 -- घर के सामने गंदा पानी बहाने से रोकने पर दो आरोपियों ने गालियां देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत भारतगंज कस्बा निवासी रीतेश केशरी ने थाने में तहरीर दी कि मोहल्ले के सौरभ और सोनू उनके मकान के सामने गंदा पानी बहा रहे थे। रोकने पर गालियां देते हुए दोनों ने उसे पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित को डाक्टरी जांच व इलाज के लिए मांडा सीएचसी भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.