गाजीपुर, जनवरी 13 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव में नाबदान का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्ष के 12 लोग घायल हुए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया। मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फतेपुर निवासी शिवदास कन्नौजिया ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के हरिनारायण पासवान और श्याम नारायण पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पानी बहाने के विवाद को लेकर जबरन उनके घर में घुसकर मां-बहन की गालियां दीं और लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना की सूचना पर बिरनो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को...