कौशाम्बी, जनवरी 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के ऐगवां गांव में रविवार की शाम नाली का पानी बहाने के विवाद को लेकर दंपती समेत चार लोगों की पिटाई की गई। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ऐगवां निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम नाली का पानी बहाने की बात को लेकर पड़ोसी करम चंद्र अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर अपने पिता रामबालक व कौशाम्बी थाने के मेड़रहा निवासी सगे भाई संजय और संजीव के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी दुर्गा देवी, बेटी पुष्पा देवी तथा बेटे कृष्णा कुमार को भी लाठी-डंडे से पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.