कौशाम्बी, जुलाई 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शिकंदरपुर बजहा गांव में पानी बहाने की बात पर पट्टीदारों ने दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकंदरपुर बजहा गांव की गीता देवी ने बताया कि तीन जुलाई की शाम बारिश का पानी बहाने की मामूली बात पर जेठ भंवर सिंह गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी सलोनी देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति राहुल कुमार को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद संदीपन घाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल दंपती का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.