सिद्धार्थ, नवम्बर 11 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिश के पानी से खेतों में जलभराव ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। अंतिम समय में हुई बारिश किसानों के गले की फांस साबित हो रही है। डुमरियागंज क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पानी में डूबी धान की फसल की कटाई व मड़ाई को लेकर किसान जद्दोजेहद करते देखे जा रहे हैं। किसान गेहूं की बुवाई को लेकर परेशान हैं। डुमरियागंज क्षेत्र के अगया, हल्लौर, अरनी, जखौली, रेहरा आदि गांवों में निचले स्तर वाले खेत अधिक प्रभावित हैं। धान की बाली निकलने के बाद जब वह पकने की ओर अग्रसर थी तभी बारिश के पानी ने जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी। जलभराव स्थिति अभी भी बरकरार है। खेतों में पानी भरे होने की वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.