चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के बंदरी निवासी रामसाहिल की 37 वर्षीया पत्नी चिंता देवी रविवार को सुबह करीब 10 बजे कुआं से पानी निकाल रही थी। अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे कुआं में गिर गई। कुआं में पानी अधिक होने की वजह से वह नीचे डूब गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने चारपाई के जरिए चिंता को कुआं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.