नूंह, दिसम्बर 17 -- नूंह पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार जीजा है। वारदात के करीब डेढ़ महीने बाद गिरफ्तारी हुई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला अक्टूबर के अंत में सामने आया था। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर की रात करीब दो बजे आरोपी और उसके साथियों ने नाबालिग को पानी मांगने के बहाने घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह पानी लेकर आई, उसे जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया गया। पीड़िता को पहले एक गांव और फिर दूसरे गांव ले जाया गया। वहां आरोपियों ने उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा। 3 नवंबर की सुबह करीब दो बजे उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार की शिकायत पर 5 नवंबर को सदर थाना फिरोजपुर झिरका में संबंधित धाराओं के त...